jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

हंडिया: प्रतिबंध सिर्फ कागजों पर,धड़ल्ले से हो रहा मत्स्याखेट, कुंभकर्ण की नींद सोया विभाग

- Install Android App -

हंडिया ।  नर्मदा नदी में रोजाना मत्स्याखेट व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी अनजान हैं। मां नर्मदा में विभिन्न प्रकार के जाल और जालियों से जारी मत्स्याखेट के चलते नदी में मौजूद विविध प्रजातियों की मछलियों पर संकट खड़ा हो रहा है। हडिया तहसील मुख्यालय सहित मां नर्मदा के किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिबंध कागजी साबित हो रहा है। यह प्रतिबंध प्रजनन काल में मछलियों की वंश वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए लगाया गया था। कलेक्टर द्वारा लागू किया गया उक्त प्रतिबंध कागजों पर भले ही लागू हो लेकिन मौके पर झूठा साबित हो रहा है।

सोमवार रात और मंगलवार के दिन पड़ताल में मालूम हुआ कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदा किनारे के अनेक ग्रामों में मछली मारने का काम खुलेआम जारी है। प्रजनन काल के दौरान मछली का शिकार हो रहा है, मछली खुलेआम मारी जा रही हैं। जिले के लिए प्रभावी आदेश मैदानी तौर पर हर साल नाकाम साबित होता रहा है, जो इस बार भी पूरी तरह से असरहीन दिखाई दे रहा है।
कुल मिलाकर संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते हमेशा से एक लजीज खाद्य मानी जाने वाली
तरह-तरह की मछलियां प्रजनन काल में भी सुरक्षित नहीं हैं। ये सब नजारे आम लोगों को तो दिख रहे हैं. लेकिन अधिकारियों को नजर नहीं आ रहे हैं।
प्रतिबंध प्रतिवर्ष दो माह के लिए लगाया जाता है, बावजूद इसके आदेश का पालन किसी भी स्तर पर गंभीरता के साथ सुनिश्चित नहीं हो पाता। यही वजह है कि प्रतिबंध की अवधि में मत्स्याखेट का दृश्य आम तौर पर सामने आता हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि वैधानिक प्रावधानों के तहत जारी किए जाने वाले इस प्रतिबंध का मकसद मछलियों की वंशवृद्धि तय करना होता है, जिसके लिए वर्षाकाल सर्वाधिक अनुकूल रहता है। इस अवधि में मत्स्याखेट मछलियों की बढ़ोतरी में बाधक तो बनता ही है साथ ही लोक स्वास्थ्य को भी चुनौती देता है,