jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

मारपीट का बदला लेने के लिए चटवाए थे तलवे-वीडियो आया सामने

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर | मारपीट कर तलवे चटवाने के मामले में शनिवार को एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पीडि़त मोहसिन व उसके साथ लोग तलवे चटवाने वाले आरोपित गोली गुर्जर से मारपीट कर रहे हैं। यह घटना 23 मई की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज जो वायरल हो रहा है, वह भी 23 मई की रात का है। जिसमें गोलू गुर्जर से मारपीट हो रही है। इस वीडियो से लगता है कि तलवे चटवाने की घटना 23 मई को आरोपित से की गई मारपीट की बदला थी।

- Install Android App -

 शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कार के अंदर एक युवक को कुछ गुंडे घेरकर बैठे हुए हैं। बेरहमी से उसे लात-घूंसे मार रहे हैं। एक युवक उसी कार में बैठकर वीडियो शूट कर रहा है। मोबाइल के सामने मारपीट करने वाला युवक बार-बार उस युवक से बुलवाने की कोशिश कर रहा है- गोलू गुर्जर बाप है। इसी बीच मारपीट करने वाला युवक मुंह कैमरे की तरफ मोड़ता है और उससे पैर का तलवा चटवाता है, बोलता है- पैर दबा और तलवे चाट। जब युवक तलवा नहीं चाटता तो उसके मुंह में जबरन पंजा डाल देता है। दूसरे वीडियो में युवक मारपीट करता है, पीछे से एक युवक उसे चप्पल देता है। फिर इस चप्पल से मुंह और सिर में बेरहमी से मारता है।