jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

हंडिया : विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर माताओं को किया जागरूक

हंडिया : महिलाओं में स्तनपान को बढ़ावा देने व शिशुओं,नन्हें बच्चों को बीमारी और कुपोषण से बचाने तथा ‌शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से 01 अगस्त से 07 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है,इसी क्रम में मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र क्र.03 में परियोजना अधिकारी सीमा जैन की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद महिलाओं को बताया कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत के समान होता है, जन्म से लेकर छह माह तक यदि नवजात शिशु को मां का दूध पिलाया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी विकार नहीं होते,जो मां अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं तो उन महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, परियोजना अधिकारी जैन ने कहा कि नवजात शिशुओं की आवश्यक रूप से देखभाल करने एवं धात्री महिलाओं द्वारा स्तनपान कराए जाने की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है, उन्होंने ने कहा जन्म के तुरंत बाद से कराया जाने वाला स्तनपान ना सिर्फ शिशुओं को गंभीर रोगों से बचाता है बल्कि उनके संपूर्ण विकास में सहायक होता है, इस दौरान परियोजना अधिकारी सीमा जैन सुपरवाइजर मानबिंदु श्रीवास,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नशीम वी,मिनाक्षी तिवारी,मनोरमा राय,क्षमा श्रीवास व सहायिकाएं उपस्थित रहीं |