jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

हनीट्रेप मामले में डीआईजी ने एसआई को किया बर्खास्त

मकडाई समाचार होशंगावाद नर्मदापुरम। जिले में हनीट्रेप के जरिये लोगो को ब्लेकमेल कर पैसा ऐंठने के मामले में पुलिस आईजी ने सख्ती बरती हैं और अपने ही विभाग के संलिप्त महिला प्रधान आरक्षक दो आरक्षक और एसआई को बर्खास्त कर दिया है। गुरुवार को डीआईजी जे एस राजपूत ने हनीट्रेप मामले में लोगो से रुपये वसूली करने वाले एसआई जय नलवाया को नौकरी से बर्खास्त किया।वही पूर्व में इसी मामले में महिला प्रधान आरक्षक ज्योति मांझी और आरक्षक मनोज वर्मा और ताराचंद जाटव को भी निलंबित किया जा चुका है।

- Install Android App -

बताया जा रहा हैं उक्त चारो लोग मंडीदीप निवासी सुनिता ठाकुर के साथ मिलकर लोगो से अवैध रुप से वसूली करते थे। पुलिस विभाग की हुई किरकिरी हनीट्रेप मामले में विभाग जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों लिप्त होने से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी।संभवत संभाग में पहला मामला जहां एक साथ इतने लोगो को बर्खास्त किया गया हो।पुलिस को अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठाना जरुरी है। अब देखना यह है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी क्या अपने अधीनस्थ दोषियो पर एफआईआर दर्ज कार्यवाही करेगे। वहीं शिकायत मिलने पर एसपी द्वारा गठित टीम ने मामले की जांच की थी।जिसकी फाईल डीआईजी कार्यालय पहुंचाई थी। मामले में एसपी संतोष सिंह ने स्पष्ट किया हैं। दोषी कोई भी उन्हे बख्शा नही जायेगा। आमजन न्याय की आस पुलिस से करता है।