jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग है साहब- धीरेंद्र शास्त्री

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पटना | बागेश्वर  धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। नौबतपुर में 13-17 मई के बीच हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है। एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने रिसीव किया। सत्ताधारी दल से जुड़े नेता और मंत्री तेज प्रताप विरोध कर रहे हैं। आतंकी और उग्रवादी खतरे के बीच भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहली बार बिहार आए।

- Install Android App -

पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राजधानी पटना की गलियों से लेकर तरेत (नौबत) तक पोस्टर से पाट दिया गया है। पटना एयरपोर्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद मनोज तिवारी ने स्वागत किया। बाबा बागेश्वर ने एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि बिहार उनके दिल में बसता है।बाबा बागेश्वर से पूछा गया कि आपके आगमन से पहले ये कहा गया है कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आपका विरोध किया जाएगा। फिर उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग है साहब। हम राजनेता नहीं हैं। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं।