jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

हरदा : कलेक्टर श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों को टूथ ब्रशिंग व विशेष अभियान की दी जानकारी

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को टूथ ब्रशिंग कार्यक्रम व जिले में आयोजित होने वाले विशेष अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होने इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों से अभियान की सफलता के लिये सुझाव भी मांगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि टूथ ब्रशिंग कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को ओरल हेल्थ किट वितरित की जाएगी और स्कूल समय में मध्यान्ह भोजन के बाद टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश का उपयोग करने का अभ्यास कराया जाएगा ताकि उनमें टूथ ब्रशिंग की नियमित आदत विकसित हो सके। इससे बच्चों के बीच दंत क्षय और मसूड़ों की बिमारियों में कमी आएगी। उन्होने बताया कि जिले में कुल 530 प्राथमिक स्कूलों में 10 वर्ष तक की आयु के लगभग 26523 बच्चे अध्ययनरत है। उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्र में दंत चिकित्सक डॉ. पियूष दोगने और निकिता माहेश्वरी इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 60 सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बच्चों में टूथ ब्रशिंग की आदत की मॉनिटरिंग करेंगे।