jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

हरदा : खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाएं, कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में दिये निर्देश


हरदा :
 सहकारी संस्थाओं में गबन घोटाले रोकने के लिए गठित समिति की बैठक कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिए कि सहकारी संस्थाओं में गबन घोटाले रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं तथा इन मामलों में जांच के बाद दोषी पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
बैठक में खनिज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने निर्देश दिए कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में 30 जून मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर तक जिले की सभी रेत खदानों से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित लगाया गया है। प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री गर्ग ने आबकारी विभाग के कार्याे की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि शराब के अवैध विक्रय, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए। उन्होंने शराब के अवैध परिवहन में संलग्न वाहनों की जब्ती कर नीलामी की कार्यवाही करने के लिए भी कहा। उन्होने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर उपयोग रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएं तथा दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की जाए।