jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

हरदा : जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

मकड़ाई समाचार हरदा। जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में आज से आधार पंजीयन कराने की सुविधा भी प्रारंभ की गई। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भी जनसुनवाई में काउंटर लगाया गया है। जहां बैंक खाता खुलवाने के इच्छुक आवेदकों के खाते खोलने संबंधी समस्या हल की जाएगी। इसके साथ ही जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप राठौर और जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने आवेदकों को निशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई।