jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

हरदा न्यूज़ : कलेक्टर श्री गर्ग ने शहर की सफाई व्यवस्था देखी, फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार सुबह शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने शहर के वार्ड क्रमांक 15 में संचालित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन के चालक से चर्चा की और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होने बिरजाखेड़ी में स्थित फिल्टर प्लांट जाकर पेयजल प्रदाय व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा बाँस रोपण के लिये नगर पालिका द्वारा चयनित जमीन भी देखी। कलेक्टर श्री गर्ग ने नगर पालिका फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होने शहर के वार्ड क्र. 31 के बिरजाखेड़ी में स्थित निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट संग्रहण केन्द्र का भी निरीक्षण किया।