jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

हरदा : जिला अस्पताल में भर्ती 34 घायलों से मिले जयस समर्पित प्रत्यासी रमेश मर्सकोले, हर संभव मदद के दिए निर्देश

हरदा : जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की टीम जिला सरकारी अस्पताल हरदा में पहुंचकर घायल लोगो से मिले उन्होंने डॉक्टर को निर्देश दिया कि घायलों को उचित इलाज मुहैया कराई जाए |

जयस समर्पित प्रत्यासी रमेश मर्सकोले जी ने इन्दौर बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर खिड़कीवाला पर पिकअप हादसे में घायल हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. पिकअप वाहन अनियत्रित होकर पटल गई थी। जिसमे 34 लोग घायल हो गए है एक गंभीर हालत में है तो उन्हें भोपाल हमीदिया अस्पताल में रेपर किया गया। जयस टीम घायल लोगो की हर संभव मदद दिए जाने के निर्देश दिए. रमेश मर्सकोले ने घायलों से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने लिखा, टिमरनी विधानसभा के ग्राम कचनार के मजदूर सोयाबीन की कटाई के लिए बाहर जा रहे थे।

- Install Android App -

जिससे यह घटना हुई, सरकार अगर पलायन पर ध्यान देती तो इस तरह की दुर्घटना न होती। साथ ही घायल हुए लोगों से उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना और फल फ्रूट वितरण किए एवं उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाओं से इलाज करने व हर संभव मदद हेतु डॉक्टर्स को निर्देशित किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और जयस कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार, जयस जिला अध्यक्ष राकेश काकोड़िया, जयस प्रदेश महासचिव राज रावन परते और अन्य जयस के सदस्य मौजूद रहे।