jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

हरदा : जिला प्रशासन ने की 2 चश्मा दुकान, 1 जूता दुकान सील !

– एक अन्य चश्मे वाला कार्रवाई के बीच हुआ चंपत

हरदा से अमजद मंसूरी कि रिपोर्ट

मकड़ाई समाचार हरदा। आज जिला प्रशासन ने गणेश चौक स्थित चश्मा गली में दो चश्मा दुकान पर लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए दो दुकानें सील की। एक अन्य कार्रवाई में बाजार में मुफद्दल शूज दुकान को नियम का उल्लंघन करने के चलते सील किया गया। गणेश चौक में चश्मा दुकानों पर कार्रवाई के दौरान भनक लगते ही शटर बन्द रखके बाजू गली से अंदरूनी रास्ते से दुकान संचालन करने वाला एक अन्य विक्रेता चंपत हो गया। तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने आज जिला प्रशासन के निर्देश पर लाकडाउन उल्लंघन के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

इनपर हुई कार्रवाई –

- Install Android App -

गणेश चौक स्थित सुमुख ऑप्टीकल की दुकान ने बड़ी शटर में लाकडाउन काल मे ही शटर काट के एक दरवाज़े का निर्माण कराया जिससे बिना पूरी शटर खोले दुकान में ग्राहक आ जा सके। सुमुख ऑप्टीकल के पास लगी मिनर्वा ऑप्टीकल शो रूम दुकान आधी शटर खोलके अवैध तरीके से चश्मा निर्माण करने को लेकर इन दोनों दुकानों को सील किया गया। इधर बाजार वार्ड में स्थित एक जूता व्यापारी मुफद्दल शूज दुकान को उल्लंघन करने पर सील किया गया।

सरकारी आदेश को मुंह चिढ़ा रहा माया ऑप्टीकल –

पिछले 17 अप्रैल माया ऑप्टीकल संचालक ने सीएमएचओ को दिसंबर में छोटे भाई द्वारा दिए एक आवेदन को ही बड़े भाई ने फ्रेमिंग कर अनुमति आदेश बना कर दुकान खोल ली थी। प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में दुकान वाले ने दुकान के बाजू से बनी गली में पिछले रास्ते से चश्मा बनाने का काम लगातार जारी रखा। आज जैसे ही अमला गणेश चौक पहुंचा। दो दुकानों पर कार्रवाई के बीच ये पिछले दरवाजे को बन्द कर चंपत हो गए।

कार्रवाई न होने से हौसले बुलंद –

मकडाई एक्सप्रेस ने खबर 17 अप्रैल को माया ऑप्टीकल की खबर जारी की थी। एक अन्य दैनिक अखबार में कलेक्टर के हवाले से कहा गया था कि हम एसडीएम को भेजकर फर्जी दस्तावेज की जांच और लाकडाउन उल्लंघन की सख्त कार्रवाई कराएंगे। इस दुकान पर कार्रवाई न होने से संचालक के हौसले बुलंद है। मिली जानकारी में इसने लाकडाउन के दौरान चोरी छिपे कारोबार किया।