ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त

हरदा : धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री राम का जन्मोत्सव, 10 अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा रामायण पाठ

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के गढ़ीपूरा स्थित श्री पट्टाभिराम मंदिर में नौ दिवसीय राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन रामायण का पाठ किया जाएगा। विश्वस्त मंडल के अंनत गोडबोले ने बताया कि नौ दिवसीय राम जन्मोत्सव में 2 अप्रैल शनिवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर मंदिर पर ध्वजारोहण गुड़ी लगाकर पूजन किया जाएगा। वहीं रात 8 बजे अमृतवाणी पाठ किया जाएगा। महिला मंडल 7 से 10 अप्रैल तक दोपहर में भजन करेंगी। इसी के साथ ही चौबीस घंटों तीन दिनों तक अखंड राम नाम जाप किया जाएगा।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल गुरुवार की शाम को नार्मदीय ब्राह्मण समाज विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करेगा। वहीं 8 अप्रैल शुक्रवार की शाम सत्य साई सेवा समिति भजन करेगी। 9 अप्रैल शनिवार की शाम पूना के प्रसिद्ध भजन गायक चंद्रशेखर ब्रहमे हरि कीर्तन करेंगे। वहीं 10 अप्रैल को हरि कीर्तन के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।