हरदा। बीती रात स्थानीय सादानी कंपाउंड में रहने वाले एक टाइल्स ठेकेदार का मामूली विवाद के दौरान कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी है। मृतक युवक का नाम अय्यूब पिता गनीम खान उम्र 42 साल है।
सिटी कोतवाली पुलिस हत्या के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इधर घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

