jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

हरदा : बीजेपी में चल रहा परिवारवाद, स्वर्गीय नंदू भैया जिन्होने भाजपा कार्यालय की नीव रखी थी । उनका भूमि पूजन का पत्थर नाली में मिला, करणी सेना बोली ये राजपूत समाज का अपमान है !

हरदा : ये हॉल है भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन के समय के पत्थर का ! जिसका भूमि पूजन राजपूत समाज के वरिष्ठ , वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्व श्री नंद कुमार सिंह जी चौहान ने भूमि पूजन किया था। हरदा भाजपा कार्यालय का आज ये पत्थर वहॉं की नाली में पड़ा है। पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है।

करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने ये आरोप लगाते हुए कहा कि हरदा में भाजपा कार्यालय का नाम कमल कुंज रख दिया जबकि पूरे देश में भाजपा कार्यालयों के नाम पितृ पुरुषों जैसे पंडित दीनदयाल जी , कुशा भाऊ ठाकरे जी आदि के नाम पर रखे जाते हैं। उन्होंने कहा की हरदा की इस भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन नंदू भईया ने किया था। उन्हीं के नाम से इस भाजपा कार्यालय का नाम रखना था। उन्होंने कहा की पार्टी के बड़े पदो पर आसीन रह चुके स्वर्गीय नंद किशोर चौहान का अपमान पूरे राजपूत समाज का अपमान है।

- Install Android App -

– 9 मई 2016 को हुआ था भूमिपूजन, करणी सैनिकों ने उठाकर शुद्ध जल से धोकर शिलालेख को रखा |

करणी सेना ने आरोप लगाते हुए कहा की परिवार वाद पर तंज कसने बाली बीजेपी आज हरदा में स्वयं एक परिवार द्वारा ही संचालित की जा रही है। हरदा बीजेपी कार्यालय का नाम भी अब कमल कुंज रखा गया है जो किसी व्यक्ति विशेष के प्रभाव का प्रतीक है। स्व नंदू भैया बीजेपी से 8 बार सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम् पूर्ण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे कई वरिष्ठ पदों पर रहकर पार्टी एवम् जनता की सेवा की है। उनका अपमान राजपूत समाज का अपमान माना जाएगा, हरदा कार्यालय का नाम बदलकर स्व नंदू भैया के नाम से रखा जाए, एवम् पार्टी उनके अपमान का ज़बाब दे अन्यथा पूरे प्रदेश में राजपूत समाज इस अपमान के लिए बीजेपी का बहिष्कार एवम् विरोध करेंगे जिसका आगामी विधानसभा में नतीजे देखने को मिल जाएंगे ।