हरदा :- युवा कांग्रेस जिला द्वारा हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के निवास पर यंग इंडिया के बोल सीजन 03 के आयोजन की शुरूआत किये जाने हेतु प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। उक्त प्रेसवर्ता को मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं हरदा जिला प्रभारी इरफान खान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गगन अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत एवं योगेश चौहान द्वारा संबोधित किया गया।
युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इरफान खान द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया गया की प्रत्येक जिले से यंग इंडिया के बोल सीजन 03 कार्याक्रम आयोजित कर प्रत्येक जिले से 06 प्रवक्ताओं का चयन किया जावेगा। जो प्रदेश स्तरीय यंग इंडिया के बोल सीजन 03 प्रतियोगिता भाग लेवेगे एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 19 मई को बैंगलोर में होने वाले यंग इंडिया के बोल सीजन 03 प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले यूवाओं को 40 सेकेंड का विडियो बनाकर जिला प्रभारी को भेजना होगा। युवा अपनी प्रतिभा के आधार पर प्रदेश एवं राष्ट्रिय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल द्वारा कहा गया कि जिले के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को यंग इंडिया के बोल सीजन 03 प्रतियोंगिता में भाग लेना चाहिए।
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव
सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त
जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय...
बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित
ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प...
दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज
28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
