jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

हरदा : रेंज अधिकारी नियुक्त रहे हरिशंकर गुर्जर और पत्नी सीमा गुर्जर को 3-3 वर्ष के कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल/हरदा । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की विशेष अदालत ने आठ वर्ष पुराने मामले में फ़ैसला देते हुए वन विभाग हरदा में रेंज अधिकारी के पद पर नियुक्त रहे हरि शंकर गुर्जर और उसकी पत्नी सीमा गुर्जर को 3-3 वर्ष के कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है|यह आदेश विशेष न्यायाधीश डा. धर्मेन्द्र टाडा के न्यायालय ने सुनाया|

एक जनवरी 1988 से 14 जुलाई 2009 तक की हरि शंकर गुर्जर वन विभाग, में रेंज अधिकारी थे। उनके द्वारा पद पर रहते हुए विभिन्न स्रोतों से 42,09,692/- रु आय अर्जित की थी। जबकि 1,28,09,072/- का व्यय किया गया। यह पाया गया कि 85,99,380/- रुपये की राशि उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी, जबकि वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से थे। लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(ई) और 13(2) के तहत दंडनीय अपराध के लिए अपराध संख्या 41/2009 की प्राथमिकी में दर्ज किया गया था कि वन विभाग में रेंजर के रूप में अपनी आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करके अर्जित किया था।

- Install Android App -

उसकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक आय, जिसका वह संतोषजनक लेखा-जोखा नहीं रख सकता था, इस प्रकार अर्जित आय से अधिक संपत्ति का उपयोग उसके द्वारा अपने नाम पर और अपनी पत्नी के नाम पर भी संपत्ति प्राप्त करने के लिए किया गया था। उसकी पत्नी ने ने भी यह दावा किया की पैसा ब्यूटी पार्लर और हैंडीक्राफ्ट के व्यवसाय से अर्जित किया और इस तरह से अपने पति के अवैध धन को कानूनी आय के रूप में साबित करने का प्रयास किया और इस प्रकार अर्जित संपत्तियों को पेश करके अपराध की आय से जुड़ी गतिविधि में जानबूझकर अपने पति की सहायता की।

खबर स्त्रोत्र @भोपाल समाचार