jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

हाईकोर्ट के आदेश के बाद डाक्टरो ने ली हड़ताल वापिस पर आंदोलन रखेगे जारी

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल|सरकारी डाक्टरों की हड़ताल ने लोगो की परेशानी बढ़ गई थी। अभी सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद काम पर लौटने का फैसला लिया है। मप्र शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ राकेश मालवीय ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। कोर्ट का आदेश को पूरा अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

अब सामूहिक इस्तीफे की तैयारी

मप्र शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ ने आगामी रणनीति बनाना प्रारंभ कर दी है। जिसमें वे अपनी बात मनवाने के लिए सरकार दबाब बनायेंगें तब उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।डॉक्टर अब सामूहिक इस्तीफे की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार सुबह डॉक्टरों के संगठन बैठक करेंगे। इसके बाद इस्तीफे के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।

- Install Android App -

इलाज न मिलनेे पर भटकते रहे मरीज, 2 मौत 

बुधवार को प्रदेश के 15 हजार डाक्टरों की हड़ताल के चलते प्रायवेट क्लिनिकों पर मरीजो की खासी भीड़ देखी गई। सरकार अस्पतालों मे मरीज कर्मचारियों से पूछते फिर रहे थें कोई डाक्टरों का इंतजार कर रहे थे।सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था का आलम था तो कई स्थानों पर कलेक्टर ने मोर्चा संभाला प्रायवेेट डाक्टरों की सेवा ली गईं।ग्वालियर में समय पर इलाज नहीं मिलने पर 2 मरीज की मौत हो गई।

हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

वहीं हाईकोर्ट ने हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया और डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध बताते हुए तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया। जिसके बाद बुधवार रात डॉक्टरों ने हड़ताल तो वापस ले ली मगर अपनी मांगे पूरी न होनेे की कसक अभी बाकी हैं।