jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

हरदा : विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं सामुदायिक भावना को अपने जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिये – कृषि मंत्री कमल पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा के लाल बहादुर प्रीमियर लीग एवं आर्ट्स, साइंस, कामर्स, एजूकेशन, मेनेटमेंट संकाय के संयुक्त तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विज्ञान प्रर्दशनी एवं सेल्स कार्नर का आयोजन किया गया। प्रर्दशनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कमल पटेल, कृषि मंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया तत्पश्चात् छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे एवं कार्यकारी निदेशिका डॉ. क्षमा खरे द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें दुर्लभ सुनेरिया, आयुषी पांडे, नाज खान, फिजा खान, प्रियांशु मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल है। इस वर्ष उत्कृष्ट विद्यार्थी का पुरस्कार चेतन यादव का प्रदान किया गया। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा जो प्रदर्शनी एवं विज्ञान मॉडल बनाये है वह उनके रचनात्मक कौशल को विकसित करते है। शिक्षा संस्थानों का दायित्व है कि वह छात्रों में नवाचार करने की प्रेरणा देते रहे ताकि छात्र समाज में वह सकरात्मक भूमिका निभा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने का आह्रवान किया। विद्यार्थियों को स्वाभिमान, पुरूषार्थ, चरित्र एवं देशभक्ति जैसे गुणों को अपने जीवन मंे उतारना चाहिये। इस मौके पर विश्वविद्यालय पर प्रथम स्थान प्राप्त नाटक ‘टंटया भील‘ भी प्रस्तुत किया गया जिसे बहुत ही सराहा गया प्राचार्य ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में महाविद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आये अतिथियों के प्रति आभार संस्था के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे ने व्यक्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य संजय भार्गव, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक जगदीश गौर एवं महाविद्यालय का स्टाफ एवं विद्याथी्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धीरज नेगी ने किया।