हरदा | कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री डी. के. सिंह और कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम बाजपेयी ने संयुक्त रूप से हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के मूँग सिंचाई कमांड एरिया का भ्रमण किया एवं नहर संचालन व्यवस्था को देखा। कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से अज्ञात लोगो द्वारा नहर के गेट पर आकर गेट डिस्टर्ब करने के प्रयास किए जा रहे थे इसलिए शाम 6 के बाद नहरों का भ्रमण किया गया। उन्होंने बताया कि मूँग सिंचाई के लिये नहरों का संचालन सुगमतापूर्वक हो रहा हैं। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रहे है और किसानों की समस्याओं का निराकरण कर रहे है। उन्होने बताया कि किसानों को आपसी सामंजस्य बना कर सिंचाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही किसानों को लगातार विभिन्न माध्यमों से बताया जा रहा है कि आप सभी एलान एरिया मे ही मूँग सिंचाई करे, जल्दबाजी न करें, सभी को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
कार्यपालन यंत्री सुश्री वाजपेयी ने बताया कि हमारा लक्ष्य 15 अप्रैल तक कमांड एरिया के किसानों का पहला पानी व पलेवा पूर्ण करने का हैं। हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के टेल एरिया के किसानों द्वारा पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने हेतु ओसराबंदी लागू करने की माँग की जा रही थी। अतः उक्त डिमांड को तर्कसंगत मानते हुए हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी मे 5 अप्रैल से ओसराबंदी कार्यक्रम लागू कर दी गई है, जिससे सभी किसानों को समान रूप से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है एवं कमांड एरिया के किसानों से भी अपील की जा रही है कि यदि सिंचाई मे किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो वे विभाग से संपर्क कर सकते है।
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव
सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त
जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय...
बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित
ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प...
दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज
28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
