jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !!

हरदा : सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा दो नाबालिक बालिकाओं की खोजकर परिजनों को सौंपा

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला पुलिस कप्तान द्वारा गुम हुए नाबालिक बालक बालिकाओ की खोज अभियान के रुप में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा नाबालिक गुम हुई बालिकाओं एवं बालकों की दस्तयाब हेतु ऑपरेशन मुस्कान दिनांक 15 से 31 जुलाई 2021 तक चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत पुलिस ने दो मामलो में नाबालिक बालिकाओ की खोजकर उनके परिजनो को सौंपा ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

- Install Android App -

जिला पुलिस टीम द्वारा एसपी मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान एवं एसडीओपी श्रीमती हिमानी मिश्रा के मार्ग निर्देशन में पुलिस थाना सिविल लाइन द्वारा दो गुमशुदा बालिकाओ के प्रकरण में पुलिस द्वारा बालिकाओ की खोजकर उनके परिजनो को सौंपा। दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पहले प्रकरण में ग्राम खारपा की 17 वर्षीय नाबालिक बालिका दिनांक 22 फरवरी 2021 से अपहर्त हुई थी। परिजनो खोज की गई बालिका के नही मिलने पर उसके पिता गब्बू लाल ओसले की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में आरोपी बसंत पिता हरदेव सिंह मोरे उम्र 22 साल निवासी जिनवानी थाना सतवास जिला देवास के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर तथा प्रकरण में दुष्कर्म की धाराओं का इजाफा किया गया।

वहीं दूसरे मामले में नगर के ईश्वरीकुंज कालोनी की 17 वर्षीय बालिका 7 जुलाई को लापता हो गई थी। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। माता पिता की शंका के आधार पर कर परिजनो को सौंपा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक राजेश साहू, उपनिरीक्षक किशन वीके, सहायक उपनिरीक्षक सोहन सिंह राजपूत, अनीता शर्मा, हैरमदास पांडे प्रधान आरक्षक, बृजेश साहू, तरुण नागले, लोकेश यादव, कुलदीप भदोरिया, जितेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक नीलेश मंडल, निमेष वीके महिला आरक्षक ललिता पटेल संपूर्ण थाना सिविल लाइन हरदा का योगदान भूमिका रही।