jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

MP News : दस हजार की रिश्वत लेते पटवारी पकड़ाया, जमीन नामातंरण के लिए मांगे थे रुपये

मकड़ाई समाचार बालाघाट। बालाघाट तहसील कार्यालय में बुधवार को लोकायुक्त जबलपुर पुलिस ने पटवारी शैलेंद्र हरिनखेड़े को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी को रिश्वत के साथ पकड़ने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

फौती व नामातंरण के लिए मांगी रिश्वत

लोकायुक्त निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि जबलपुर निवासी प्राथी अभय मेश्राम की बालाघाट के गायखुरी में जमीन है। उसके माता-पिता की मौत के बाद प्राथी ने फौती कटवाने व जमीन नामातंरण के लिए पटवारी के पास आवेदन दिया था। इस कार्य को करने के लिए पटवारी ने बीस हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद प्राथी ने लोकायुक्त जबलपुर पुलिस को इसकी शिकायत की थी।

प्रथम किस्त दस हजार लेते पकड़ाया पटवारी

बालाघाट तहसील कार्यालय में बुधवार को प्राथी अभय मेश्राम तय रिश्वत में से प्रथम किस्त के रुप में दस हजार रुपये देने पहुंचा। यहां उसने पटवारी शैलेंद्र हरिनखेड़े रिश्वत की राशि दी और मौके पर पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को पकड़कर उसके पेंट के दाहिने जेब से दस हजार रुपये जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

- Install Android App -

आय से अधिक संपति की होगी जांच

लोकायुक्त निरीक्षक ने बताया कि पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद आगे की जांच की जाएगी और भवन की तलाशी लेने के बाद आय से अधिक संपति की जांच की जाएगी और आय से अधिक संपति मिलने पर पटवारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि तहसील कार्यालय में सात सदस्सीय टीम प्राथी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची है।

इनका कहना….

जबलपुर निवासी प्राथी की शिकायत पर विवेचना उपरांत बुधवार को तहसील कार्यालय बालाघाट में पटवारी शैलेंद्र हरिनखेड़े को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रिश्वत के नोट में कैमिकल लगाया था उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

स्वप्निल दास, निरीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर।