हरदा : जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 28 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिदगांव तमोली के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें दूधकच्छ कला, पानतलाई, छिदगांव तमोली, कनगांव व खमगांव के मतदाता शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम सोमगांव कला के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में भी शिविर का आयोजन होगा, जिसमें जिनवानिया, मानपुरा, दीपगांव कला, मुण्डासेल, बिचपुरी माल, बहाड़ा रैयत, कोथमी, भगवानपुरा, सोमगांव कला, रक्त्या व हसनपुरा के मतदाता शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ
प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद
नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर
‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज
हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
