jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

हरदा हेल्प ग्रुप के इस युवा सक्रिय कार्यकर्ता का एक्सीडेंट में हुआ दुखद निधन, हमेशा सभी को हंसाने वाला सभी को रुलाकर चला गया

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले में कोविड19 के दौर में जिस युवा ने हरदा हेल्प ग्रुप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गरीब जरूरतमंद की मदद की, स्वयं की जान हथेली पर रखकर पूरी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर भोजन पैकेट, ऑक्सीजन अस्पताल तक पहुँचाये। ऐसा युवा जो घर से गरीब परिस्थिति का होने के बाद भी जनता की सेवा में समर्पित होकर काम करता रहा। शनिवार की रात उसका अचानक एक वाहन हादसे में निधन हो गया। । घटना की जानकारी लगते ही हरदा हेल्प ग्रुप के सदस्यों में शौक की लहर छा गई। वह नेहरू युवा केन्द्र में भी पियून के रूप में अपने सेवा दे रहा था।  वहीँ युवा वक्ता भी था।  उसके निधन की जानकारी लगने के बाद नेहरू युवा केंद्र में भी गहरा दुख व्यक्त किया। बहुत ही हँसमुख मिलनसार पंकज पटवारे ग्राम रनआई का रहने वाला था। गॉव में भी परिजनों में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। आज सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार  ग्राम के मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

- Install Android App -

पंकज की असमय हुई मृत्यु पर मकड़ाई समाचार परिवार  गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है ।

है ईश्वर उसे अपने श्रीचरणों में स्थान देना साथ ही परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्तिप्रदान करना। ॐ शांति शांति ।