jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

हार्वेस्टर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिरकर पलट गया,चालक की मौत,तीन घायल

मकड़ाई समाचार बैतूल|  बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर में माचना नदी के पुल से हार्वेस्टर गिर कर पलट गया। इससे हार्वेस्टर में सवार चालक सहित चार लोग नीचे दब गए। जब तक सभी को बाहर निकाला जाता उसके पहले ही चालक की मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

 इटारसी की ओर से हार्वेस्टर जैसे ही नदी के पुल के पहले मोड़ पर आया, तभी चालक संतुलन खो बैठा और मोड़ नही पाया जिससे हार्वेस्टर सीधा पाइप की रेलिंग को तोड़ता हुआ नदी में करीब 10 फीट नीचे गिरकर पलट गया। उसमें सवार सभी चार लोग फंस गए। हाइवे बना रही कंपनी की पोकलेन मशीन की मदद से हार्वेस्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। उल्लेखनीय है कि माचना नदी का पुल बेहद संकरा है, जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं|