jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

हिंदू लड़की को नशा करवा रहा था,ओशाम खान, बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मकड़ाई समाचार इंदौर। हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाले गैर हिंदू युवाओ द्वारा तरह तरह के प्रलोभन और हथकंडे अपना कर लड़कियों को फंसाने का काम कर रहे है जिसके विरोध में बजरंग दल अपनी सक्रियता निभा रहा हैं |

लड़की से खुलेआम अश्लील हरकत

- Install Android App -

 इंदौर बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि रविवार आधी रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता राजेश राठौड़, सरद मदनपुरिया, अर्पित, विपिन राठौड़ किसी काम से गंगवाल बस स्टैंड गए थे। जहां उन्होने देखा कि कुछ मुस्लिम युवक एक होटल के बाहर एक हिंदू लड़की के साथ चरस पावडर जैसा नशा कर रहे थे। लड़की से खुलेआम अश्लील हरकत भी की जा रही थी। कार्यकर्ताओं को शंका हुई तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। उनमें से एक युवक ने अपना नाम ओशाम खान निवासी चंदन नगर रानी बाग बताया। वहीं लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह हिंदू है और गौरीनगर में रहती है।

युवक ने चाकू से किया हमला,पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लड़की के स्वजन को फोन पर जानकारी दी और बताया कि वह मुस्लिम लड़कों के साथ नशा कर रही है। आप छत्रीपुरा थाने आ जाएं। जब बजरंग दल के कार्यकर्ता ओशान खान और लड़की को छत्रीपुरा थाने ले जाने लगे। तभी मुस्लिम युवकों में से एक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसमें कार्यकर्ता अर्पित घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।आज की परिस्थतियों को देखते हुए हर अभिभावक को चाहिए कि वह अपनी बेटियों का ध्यान रखे कि वह घर से बाहर कहां जा रही हैं लड़की पर विश्वास करें लेकिन घर के बाहर घूम रहे असमाजिक तत्वो पर नही। सुरक्षा के सारी व्यवस्थाओ के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही है तो निश्चित कही अभिभावक भी दोषी हैं।