jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

सिवनी मालवा : हृदय रोग से पीड़ित बालिका का मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत होगा इलाज |

के के यदुवंशी –

सिवनी मालवा : स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रियता से नवजात हृदय रोग से पीड़ित बालिका का इलाज होगा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय सिंह कुशवाह, डॉ.कांती बाथम एवं डॉ. जी.आर. करोड़े के मार्गदर्शन में आर.बी.एस.के. टीम में डॉ. मनीष गौर व डॉ. दीपमाला मौर्य के द्वारा बालिका हितांशी पिता शुभम राठौर आयु 01 वर्ष 04 माह ग्राम- भांगिया को आर.बी.एस.के. टीम द्वारा ग्राम भांगिया मैं आगनबाडी में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उक्त बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत टीम द्वारा पाया गया कि उक्त बालिका जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित हैं,।

- Install Android App -

इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयसिंह कुशवाह एवं जिला समपर्ण केन्द्र नर्मदापुरम को सूचना दी गई।आर.बी.एस. के टीम द्वारा बालिका के घर जाकर बालिका के पिता शुभम राठौर से संपर्क किया गया तथा उक्त बीमारी के बारे में जानकारी दी गई, इस संबंध में पिता को कोई जानकारी नही थी, पिता द्वारा बताया गया कि बालिका बार-बार बीमार रहती थी तथा थकान, सुस्ती व होंठ और नाखूनो का रंग नीला पड़ जाना, की शिकायत बनी रहती थी, परन्तु परिवार को यह जानकारी नहीं थी, कि बालिका को हृदय रोग की समस्या हैं। टीम द्वारा परिजनो को बताया गया कि उक्त बालिका का उपचार कराना अति आवश्यक हैं, इस संबंध में परिजनों द्वारा कहा गया कि हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं हैं कि हम किसी बड़े अस्पताल में जाकर इलाज करवा सकें, क्योकि माता-पिता किसानी का कार्य करते हैं, इतने पैसे हमारे पास नहीं हैं, जब टीम द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत उक्त बालिका का निःशुल्क इलाज किया जा सकता हैं।

टीम द्वारा समझाने पर परिजनो द्वारा इलाज कराने हेतु पूर्ण सहमति दे दी गई, तदपश्चात टीम द्वारा बालिका को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनीमालवा लाया गया यहाँ पर प्रमुख ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर डॉ जय सिंह कुशवाह एवं टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर बालिका को जिला समपर्ण केन्द्र नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। आर.बी.एस.के. टीम सिवनीमालवा द्वारा बालिका एवं उनके परिजन को साथ में जिला समपर्ण केन्द्र नर्मदापुरम ले जाकर जिला आरबीएसके समन्वयक श्रीमति कविता साल्वे एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सको की टीम द्वारा बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कर हृदय रोग की बीमारी पाई गई, तदपश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नर्मदापुरम को अवगत कराया गया, बालिका की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा तत्काल बंसल हास्पिटल भोपाल संपर्क कर बालिका का जिला स्तरीय केम्प में स्वास्थ्य परीक्षण कर तुरंत आपरेशन कराने की सलाह दी गई, व आपरेशन में आने वाले खर्च 67490/- (सड़सठ हजार चार सौ नब्बे रुपये मात्र) का इस्टीमेट बनाकर दिया गया।

टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नर्मदपुरम एवं आर.बी.एस.के. समन्वयक से संपर्क कर बालिका के आवश्यक दस्तावेज इस्टीमेट प्रस्तुत किए गये जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नर्मदापुरम द्वारा बालिका की स्थिति को देखते हुए तत्काल मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत राशि रुपये 67490/- (सड़सठ हजार चार सौ नब्बे रुपये मात्र) स्वीकृत कर बालिका को इलाज हेतु बंसल हास्पिटल भोपाल जाएगी । आर.बी.एस.के टीम सिवनीमालवा द्वारा द्वारा निरंतर बालिका का फॉलोअप लिया जा रहा हैं,।