jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

हैवानियत की हदें पार : पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी का किया रेप, वीडियो भी बनाया, विरोध करने पर बेल्ट से पीटा

एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने लड़की और उसकी मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

पूरा मामला झारखंड के खूंटी का है। एफआईआर के मुताबिक लड़की 4 जून को स्कूल से लौटी तो घर पर सिर्फ उसके पिता थे। मां अपनी बहन के घर गई थी। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा बंद कर बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बेल्ट से उसकी बेरहमी के साथ पिटाई की। बेटी ने शोर मचाया तो पिता ने टीवी का साउंड तेज कर दिया। उसने बेटी का गंदा वीडियो भी बना लिया। हालांकि बाद में उसने वीडियो डिलिट कर दिया। उसने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मां के घर लौटने के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां-बेटी ने खूंटी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।