jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का... बिहार के लाल भरत तिवारी को हरदा सर्व ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि। दर्दनाक हत्या की निंदा की।  हंडिया ने फिर लिखी भाईचारे की मिसाल, अकीदत के साथ उठे ताजिये! सकल गुर्जर समाज जिला हरदा द्वारा श्री बलवंत पटेल का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।  हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के छात्रों ने प्रयागराज में निमाड़ी लोक गायन से बिखेरा जलवा आज 26 जून 2026, मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आज 26 जून 2026, हरदा जिले का मौसम लोहगढ़ किला हत्याकांड : मंगेतर की मौत पहले लगी हादसा, जांच में कथित साजिश का हुआ खुलासा.। 26 जून 2026,दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खास 25 अपडेट खबरे 26 जून 2026, शुक्रवार – भारत की प्रमुख अपडेट 

होटल के बेसमेंट में आग लगने से 8 लोगों की मौत,7 अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद | सिकंदराबाद में एक होटल के बेसमेंट में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना के गृहमंत्री महमूद अली ने घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। कल रात लगी इस आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद इलाके में मौजूद रूबी होटल की बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग यूनिट थी। यहीं बैटरी फटने से आग लगी और फिर तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। वैसे पुलिस ने अभी आग लगने की वजह के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दी है। आग इतनी जबरदस्त थी कि पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। होटल में मौजूद गेस्ट बुरी तरह फंस गये और जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। आसपास के लोगों ने उनकी मदद की। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकाला।

- Install Android App -