jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

होटल में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने स्कूली ड्रेस में दो छात्राओं को पकड़ा

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे होटल में हड़कंप मच गया

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में कई प्रेमी युगल रंगरेलियां मनाते पकड़े गए। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी-युगलों समेत होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला जिले के थाना लालकुर्ती के ज्योति पैलेस होटल का है। जहां पुलिस को लंबे समय से होटल की शिकायत मिल रही थी कि यहां देह व्यापार का गोरखधंध चल रहा है। जिस पर पुलिस ने आज छापेमार कार्रवाई करते हुए करते हुए कई प्रेमी जोड़ियों को पकड़ा है।

इनमें दो छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिली हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो होटल के रजिस्टर में युगलों की कोई एंट्री नहीं मिली। इस पर पुलिस ने मालिक ऊषा कांत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रेमी युगलों को पुलिस थाने लेकर पहुंची है। जहां सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे होटल में हड़कंप मच गया।