jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

10वीं परीक्षा में छात्र ने Answer Sheet पर लिखा- कुछ ऐसा जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान! सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार इस कदर छाया है कि लोग अपने वास्तविक जीवन में भी इसके डायलॉग को फॉलो कर रहे हैं

- Install Android App -

पश्चिम बंगाल : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार अब तक नहीं उतरा। ये फिल्म जबसे रिलीज हुई तबसे इसके गानों और डायलॉग्स ने लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसा असर किया है कि हर कोई फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बना रहा है और सोशल मीडिया पर उसे शेयर कर रहा है। यहां तक शादी हो या पार्टी हर जगह लोग श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हुए लोग दिखाई देते हैं।

 अब एक खबर है कि 10वीं क्लास के एक बच्चे ने कुछ ऐसा किया है, जिससे हो सकता है कि आपको सोचने पर मजबूर होना पड़े कि आखिर ऐसा क्या है इसमें। दरअसल, बच्चे ने अपनी 10वीं की उत्तर पुस्तिका में लिख दिया- पुष्पा, पुष्पा राज… अपुन लिखेगा नहीं।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, ये मामला पश्चिम बंगाल का है हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है, सोशल मीडिया पर आंसर शीट की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- पुष्पा, पुष्पा राज…अपुन लिखेगा नहीं…

अब आप खुद सोचिए कि लोगों पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार इस कदर छाया है कि लोग अपने वास्तविक जीवन में भी इसके डायलॉग को फॉलो कर रहे हैं, जिसमें बच्चे कुछ ज्यादा ही आगे निकल रहे हैं।