jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

11वीं की छात्रा से 10वीं के स्टूडेंट ने किया दुष्कर्म, 3 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो पुलिस में की शिकायत

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक मासूस से रेप की घटना सामने आई है। जहां हबीबगंज इलाके में 10वीं के स्टूडेंट ने 11वीं की छात्रा से घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की धमकी से डरी छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। जब वह तीन माह की प्रेग्नेंट हुई तो मामले का खुलासा हुआ और छात्रा और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि हबीबगंज की रहने वाली 16 साल की लड़की के उसी के स्कूल में पढ़ने वाले लड़के से अफेयर था। लड़के ने मोबाइल गिफ्ट दिया और दोनों में रिश्ता और गहरा हो गया। इसके बाद एक दिन जब छात्रा घर में अकेली थी तो लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 22 अक्टूबर 2021 को उसके माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तभी रात 12 बजे वह मोबाइल लेने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा था। छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी देकर चला गया। लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन जब 3 महीने की प्रेग्नेंट  हुई तो परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने लड़के की शिकायत पुलिस में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पीड़िता-आरोपी दोनों नाबालिग हैं।