jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

बीमार पत्नि को इलाज के लिए बुजुर्ग हाथठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा ,नही मिलती 108 एंबुलेंस वाहन सुविधा

पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने पर पति ने खुद ठेले पर लिटाकर 2 किलोमीटर दूर एक झोलाछाप डाक्टर के क्लिनिक पहुंचा। जहां भी इलाज न मिलने पर ठेला धकाते हुए पत्नि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया वहां से इलाज के बाद बुजुर्ग हाथठेले पर पत्नि को लेकर वापिस घर आया।यह विडियों वायरल हो गया हैं।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार रीवा| जिसने प्रशासन की पोल खोल दी है। मानवता को शर्मसार करने वाला विडियो हैं जहां एक बुजुर्ग को अपनी बिमार पत्नि के लिए शासन की कोई भी सुविधा नही मिल पा रही है। उक्त मामले में एनएन मिश्रा सीएमएचओ रीवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नागेंद्र मिश्रा से इस मामले को जानकारी में लिया है। स्थानीय क्षेत्रवासियों का मानना है कि यहां प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है।इस कारण लोगो परेशान होना पड़ता हैं लोग अपने बीमार परिजनों को बमुश्किल से यहां तक ला पाते सरकारी योजनाओ का लाभ आमजन को नही मिल पा रहा है। वायरल इंटरनेट वीडियो हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने का है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की दोपहर रामलाल कोल अपनी पत्नी मानवती कोल 65 वर्ष निवासी हनुमना को ठेले में लेकर लौट रहा था। इसका वीडियो बुधवार की शाम रीवा के इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ। ठेले पर बुजुर्ग महिला को देख कर स्वास्थ्य विभाग को हर कोई कोस रहा है।बता दें कि बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। जब एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं बन पाई तो पति परेशान हो गया। उसको कुछ भी नहीं सूझ रहा था । पत्नी की हालत बिगड़ने लगी, उसने तभी घर के बाहर खड़ा हाथ ठेला उठाया और उसी पर बीमार पत्नी को लिटा कर दो किलोमीटर दूर एक झोलाछाप डाक्टर के पास पहुंचा। वहां समुचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गया। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों से उपचार कराया और दवाई ली। इसके बाद पुनः ठेले में बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को लिटा कर घर चल दिया।

स्थानीय क्षेत्रवासियों का मानना है कि यहां प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है।इस कारण लोगो परेशान होना पड़ता हैं लोग अपने बीमार परिजनों को बमुश्किल से यहां तक ला पाते सरकारी योजनाओ का लाभ आमजन को नही मिल पा रहा है। वायरल इंटरनेट वीडियो हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने का है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की दोपहर रामलाल कोल अपनी पत्नी मानवती कोल 65 वर्ष निवासी हनुमना को ठेले में लेकर लौट रहा था। इसका वीडियो बुधवार की शाम रीवा के इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ। ठेले पर बुजुर्ग महिला को देख कर स्वास्थ्य विभाग को हर कोई कोस रहा है।