jhankar
ब्रेकिंग
कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस

वरमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिरा और मौत.. डीजे की तेज आवाज धमक से आया हार्टअटैक

मकड़़ाई समाचार बिहार| सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।बीते कुछ दिनों से देश में हार्ट अटैक की घटनाएं काफी बढ़ गई है। लोगों की नाचते.गाते  जिम करते हुए मौत हो जा रही है। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आया है। जहां शादी समारोह में दूल्हे की मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

वरमाला के बाद दूल्हे की तबियत बिगड़ी

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड धनहा पंचायत के मनिथर गांव की है।जहां बुधवार रात एक गांव में शादी की रस्म चल रही थी। महिलाएं खुशियों की गीत गा रही थी। स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। शादी के स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हे की तबियत बिगड़ी | जयमाला के बाद अचानक दूल्हा बोहोश होकर स्टेज पर ही गिर पड़ा | आनन.फानन में लोग दूल्हे को लेकर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन इंतजार करती रह गई। दूल्हे की मौत के पीछे डीजे की तेज आवाज को कारण बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि डीजे की कड़क और धमक भरी आवाज से दूल्हे को हार्ट अटैक आया।   इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवार ही नहींए बल्कि गांव और इलाके में मातम जैसा माहौल है। वहींए दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

डीजे की तेज आवाज और धमक से सुरेंद्र की हार्ट अटैक  से  हुई मौत 

घटना बुधवार रात की है। बारात जिले के परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मनिथर गांव से आई थी। दूल्हे का नाम सुरेंद्र कुमार था। उसके माता.पिता की मौत पहले में ही हो चुकी है। तीन भाइयों में सबसे छोटा सुरेंद्र रेलवे में ग्रुप.डी यानी ट्रेन के चालक का परीक्षा पास कर लिया था। इंटरव्यू होना बाकी था| वर पक्ष के एक ग्रामीण रामचरित्र राय ने बताया कि दरवाजा लगाने दौरान दुल्हा सुरेंद्र डीजे की आवाज कम करने या उसे थोड़ी दूर पर रखने की बात कहता रहा| लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। फिर जयमाला के दौरान भी वह डीजे को अलग हटाने की बात कही थी। इस दौरान भी उसकी बातों को अनसुना कर दिया गया। डीजे की धुन पर थिरकते लोगों ने सुरेंद्र की बातों पर गौर नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि डीजे की तेज आवाज और धमक से सुरेंद्र की हार्ट अटैक हुई और वह मौत का शिकार बन गया।