jhankar
ब्रेकिंग
प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर जैन

Crime News : पति ने नवविवाहिता पत्नि से 5 लाख दहेज के लिए मारपीट कर मायके छोड़ा

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी।कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भटौआ में एक नवविवाहिता को उससे ससुराल वाले दहेज के लिए मायके में छोड़ कर भाग गए। नवविवाहिता ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

भटौआ निवासी रामसिंह रावत की बेटी रश्मि की शादी 15 मई 2023 को राजस्थान के नौनेरा निवासी सोमेश पुत्र अमर सिंह रावत के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह शादी के बाद ससुराल पहुंची तो वहां तीन दिन रूकी। इन तीन दिनों में उसकी सास व ससुर अमरसिंह उससे यही कहते रहे कि तेरे पिता ने सिर्फ तीन लाख रुपये नगद व तीन लाख रुपये का सामान दिया है।

- Install Android App -

 पति ने मारपीट कर दहेज की मांग की

पीड़िता के अनुसार उन्होंने पिता के घर से पांच लाख रुपये और लाने का दबाब बनाया। उन्होंने पिता के दिए पांच तौले के सोने के जेबर यह कहकर रख लिए कि इन पर सील लगवाना है। वह पिता के यहां वापिस लौटी तो उसने पिता को सारी बात बताई।पिता ने यह समझाया कि वह उसके ससुराल वालों से बात कर लेंगे। वह लौट कर ससुराल गई तो ससुराल वालों ने फिर से दहेज की मांग की। पति ने उसके साथ मारपीट की, इस दौरान सास-ससुर वहीं खड़े रहे। 19 अगस्त को मायके में यह कह कर छोड़ गए कि अगर 5 लाख रुपये नहीं लाए तो लौट कर मत आना। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।