मकड़ाई समाचार हंडिया। ऐतिहासिक धरोहर तेली की सराय के समीप बनाई गई गौशाला को अगर 15 दिनों के भीतर चालु नहीं किया गया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,उक्त चेतावनी विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल सहित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रतिनिधियों एवं गौभक्तों ने गुरुवार को तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा को लिखित आवेदन देकर दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गौशाला का कार्य चल रहा है। और कार्य पूरा होने के बावजूद उसे चालु नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते बेसहारा गौवंश की समस्या जस की तब बनी हुई है। और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। गौभक्तों का कहना है कि अगर गौशाला का निर्माण जनहित में किया गया है तो उसे शुरू करने में देरी नहीं करनी चाहिए। परंतु ना जाने किन राजनीतिक एवं अंदरुनी कारणों के चलते गौशाला को शुरू नहीं किया जा रहा है। जिस वजह से क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और इन गौवंशो की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। लेकिन प्रशासन नींद से जागना जरूरी नहीं समझ रहा है। इस लिए गौभक्तों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 दिनों में गौशाला शुरू नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन के साथ उग्र आंदोलन जाएगा।
ब्रेकिंग
