jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

15 महीनों तक असुरक्षित रहे फेसबुक अकाउंट्स, 2.9 करोड़ यूजर्स का डेटा हुआ चोरी

सेन फ्रासिंको : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा है कि हाल में उसके सिस्टम को हैक किए जाने से उसके करीब तीन करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। फेसबुक के यूजर्स का सबसे बड़ा आधार भारत में है। फेसबुक प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने शुक्रवार को बताया कि साइबर हमलावरों ने फेसबुक के कोड में कमी का फायदा उठाया। कोड में यह कमी जुलाई 2017 और सितंबर 2018 के बीच रही। यानि फेसबुक यूजर्स का डाटा करीब 15 महीने तक असुरक्षित रहा।

AFP news agency

@AFP

BREAKING Facebook says hackers accessed data of 29 million users

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने कंपनी ने खुलासा किया था कि हैकर्स ने 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट को हैक करने की कोशिश की है, जिसके बाद इससे प्रभावित हुए अकाउंट्स की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। उसी के जवाब में शुक्रवार को फेसबुक के वाईस प्रेजिडेंट ने हैकर्स द्वारा डेटा चोरी किए जाने की जानकारी दी है।

- Install Android App -

1.5 करोड़ यूजर्स से हमलावरों ने हासिल की दो तरह की सूचना 

  • रोसेन ने बताया, ‘‘हमलावरों ने दोस्तों की इन 400,000 लोगों की सूची के एक हिस्से का इस्तेमाल करीब तीन करोड़ लोगों का एक्सेस टोकन चुराने में किया। 1.5 करोड़ लोगों से हमलावरों ने दो तरह की सूचना हासिल की। इसमें नाम और संपर्क का ब्यौरा जैसे फोन नंबर, ई-मेल या दोनों। यह इस पर निर्भर करता था कि लोगों ने अपने प्रोफाइल में क्या डाल रखा था।’’
  • अन्य 1.4 करोड़ लोगों के लिए हमला संभावित रूप से अधिक हानिकारक था क्योंकि हैकरों ने उनके नाम और संपर्क विवरण के साथ-साथ यूजर नेम, ङ्क्षलग, स्थान, भाषा, रिश्ते की स्थिति, धर्म, गृहनगर, जन्मतिथि, फेसबुक का इस्तेमाल करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण, शिक्षा, कार्य विवरण, उन स्थानों पर जहां हाल में वे गए, लोग या पेज जिन्हें वे फॉलो करते हैं और 15 सबसे हाल के सर्च भी हासिल कर लिए थे।
  • रोसेन ने बताया कि शेष दस लाख लोग जिनके एक्सेस टोकन चोरी हो गए थे, हमलावरों ने उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं हासिल की। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने दो हफ्ते पहले ही उपयोगकर्ताओं के एकाउन्ट को सुरक्षित कर लिया है और उन्हें फिर से लॉग आउट करने या अपने पासवर्ड बदलने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने कहा कि इस हमले ने फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेंजर, मैसेंजर किड्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ऑकुलस, वर्कप्लेस, थर्ड-पार्टी ऐप, भुगतान, पेज, और विज्ञापन या डेवलपर एकाउन्ट को प्रभावित नहीं किया।

डेटा एक्सेस के लिए हैकर्स ने इस्तेमाल किया खास सॉफ्टवेयर
फेसुबक ने माना कि डेटा एक्सेस करने के लिए हैकर्स ने खास सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। हैकर्स ने फेसबुक के फीचर ‘View As’ को यूजर्स के अकाउंट को हैक करने के लिए इस्‍तेमाल किया। फेसबुक के मुताबिक कंपनी ने सुरक्षा उपायों से जुड़े उपयोग को दुरुस्‍त कर लिया है और इस सारी घटना की जानकारी हेड ऑफ सिक्‍योरिटी को दी गई है।