jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

150 वर्षों की आस्था, 50 वर्षों की परंपरा: गोलापुरा राम मंदिर में श्री दास हनुमान जन्मोत्सव का दिव्य महापर्व

मकड़ाई समाचार हरदा शहर के गोलापुरा स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर एक बार फिर भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा के भव्य संगम का साक्षी बनने जा रहा है। लगभग 150 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत को संजोए यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र है, जहां बीते करीब 50 वर्षों से निरंतर श्री दास हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

 

पंडित उत्तम तेंगुरिया ने बताया कि गोलापुरा का श्री राम मंदिर हरदा की धार्मिक धरोहरों में विशेष स्थान रखता है। लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व स्थापित यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही भक्ति परंपराओं का जीवंत उदाहरण भी है। यहां आयोजित होने वाला हनुमान जन्मोत्सव पिछले 50 वर्षों से निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

इस वर्ष भी यह दिव्य आयोजन 1 अप्रैल से 2 अप्रैल 2026 तक अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल, बुधवार को प्रातः 10 बजे से 24 घंटे के अखंड राम नाम कीर्तन के साथ होगी। साथ ही नर्मदा जल से श्री हनुमान जी का अखंड अभिषेक भी पूरे 24 घंटे तक चलता रहेगा। रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ एवं रात्रि 2 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा।

- Install Android App -

2 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 6 बजे जन्म आरती के साथ उत्सव अपने चरम पर पहुंचेगा। इसके पश्चात प्रभात फेरी कीर्तन निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में लीन होकर नगर भ्रमण करेंगे। दिनभर पूजन-अर्चना का क्रम जारी रहेगा, वहीं सायं 6 बजे विशेष श्रृंगार, 7 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

समिति द्वारा एक विशेष धार्मिक पहल के अंतर्गत, जो भी श्रद्धालु एक राम नाम की माला एवं एक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, उन्हें पंचमुखी रुद्राक्ष कवच आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

समिति की अपील:

श्री दास हनुमान जन्मोत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें एवं तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करें।