jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

किसानों से की जा रही वसूलीयों की अंतिम तिथि 15 मई 2026 की जावे :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तिथि के परिप्रेक्ष्य में किसानों से की जा रही विभिन्न वसूलीयों की अंतिम तिथि 15 मई 2026 किए जाने की मांग की गई है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि राज्य शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्रदेश के कृषकगण अपनी उपज का विक्रय इसी तिथि के पश्चात शासकीय उपार्जन केन्द्रों पर करेंगे, जिसके फलस्वरूप उन्हें भुगतान राशि प्राप्त होने में लगभग 15 से 20 दिवस का समय लगता है।

- Install Android App -

वर्तमान में जिला सहकारी बैंकों द्वारा कृषकों से कृषि ऋण की वसूली की जा रही है, साथ ही विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा भी बकाया विद्युत बिलों की वसूली की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की देय राशियों की वसूली की कार्यवाही जारी है। ऐसी स्थिति में ऋण जमा न हो पाने के कारण बड़ी संख्या में कृषकों के डिफॉल्टर घोषित होने की गंभीर संभावना निर्मित हो रही है।

जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बल्कि भविष्य में उन्हें सहकारी संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यह स्थिति किसानों के हित में अत्यंत चिंताजनक है क्योंकि उपज विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि से पूर्व ही उनसे वसूली की जा रही है। यह परिस्थिति कृषकों के हित में उचित नहीं है।

इस हेतु मैं मांग करता हूँ कि कृषक हित को दृष्टिगत रखते हुए जिला सहकारी बैंकों द्वारा की जा रही ऋण वसूली, विद्युत विभाग द्वारा की जा रही वसूली तथा अन्य विभागों द्वारा की जा रही समस्त वसूलियों की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दिनांक 15 मई 2026 किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे कृषकों को राहत प्राप्त हो सके।