jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

भोपाल में 18 साल की इंजीनियरिंग छात्रा से रेप; रेपिडो चालक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

भोपाल। भोपाल के कोलार थाने में इंजीनियरिंग छात्रा ने एक रेपिडो चालक के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी और पीड़िता की मुलाकात राइड के दौरान हुई थी। अक्टूबर महीने में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसके साथ ज्यादती की। वहीं इंदौर से भोपाल आई आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ाई करने भोपाल आई है पीड़िता

- Install Android App -

सब इंस्पेक्टर पप्पू कटियार के मुताबिक, 18 वर्षीय युवती इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह मूल रूप से सिवनी जिले की रहने वाली है और भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। जबकि आरोपी तरूण लोखड़े भी उसी जिले का रहने वाला है और भोपाल में वह रेपिडो चलाता है। 24 अक्टूबर को छात्रा जब घर में अकेली थी, तभी आरोपी युवक उसके घर पहुंचा और पीड़िता के साथ रेप किया।

बदनाम करने की धमकी देकर कई बार ज्यादती की

आरोपी ने पहली बार संबंध बनाने के बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ रेप किया। इसी बीच आरोपी तरूण की गर्लफ्रेंड दिव्या अपने सहेली रानी के साथ भोपाल में पीड़िता के घर पहुंची और उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे दोनों के बीच अफेयर होने का संदेह था। मारपीट के बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायती आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।