jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

2 बच्चों के पिता सब इंस्पेक्टर की गर्लफ्रेंड के साथ बवाल: जन्मदिन मनाने के दौरान पब में लड़की को किया KISS, बातचीत का ऑडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

प्रदेश में खाकी फिर शर्मसार हुई है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा ? महिला सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। एक सब इस्पेक्टर ने शराब के नशे में लड़की को किस कर लिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के माधव नगर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सब इस्पेक्टर महेंद्र मिकासरे 2 दिन पहले अपना जन्मदिन मनाने इंदौर आया था। इसी दौरान शराब पीकर विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित पब में पहुंचा, जहां पब के नीचे लड़की को किस कर लिया। जिसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ।

- Install Android App -

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित युवती ने थाने में की है। उज्जैन एसपी ने लड़की को चांटा मारने के आरोप में सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। लड़की को सब इंस्पेक्टर ने किस किया, जिसे लेकर पूरा हंगामा हुआ था। पूरे मामला का ऑडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक करीब 33 साल के सब इस्पेक्टर महेंद्र मिकासरे अभी उज्जैन जिले के माधव नगर थाना में पदस्थ है। 5 साल पहले रतलाम जिले में इनकी शादी हुई थी। सब इंस्पेक्टर की एक बेटी और एक बेटा भी है। बावजूद इसके एक गर्लफ्रेंड भी बना रखा है। दो दिन पहले सब इंस्पेक्टर का जन्मदिन था, अपना जन्मदिन मनाने के लिए वो गर्लफ्रेंड के साथ इंदौर के पब में पहुंचे थे। इसी दौरान किस करने के बाद लड़की के फोन में किसी दूसरे लड़के का मैसेज देख लिया। जिसके बाद खूब बवाल हो गया। अब मामला थाने तक जा पहुंचा है।
बता दें कि सब इस्पेक्टर महेंद्र मिकासरे का पीआर पहले काफी अच्छा था। आईपीएस और एसीपी सचिन अतुलकर के साथ एनकाउंट के कई केस शामिल रहा है। लेकिन पूर्व सैनिक के साथ मारपीट के बाद ये विवादित हो गए। करणी सेना ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोला था। जिसके बाद महेंद्र का तबादला कर दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान पार्टी कार्यक्रम में रात को समझाइस देने पर विवाद हो गया था। जिसके बाद पूर्व सैनिक की पिटाई कर दी थी।