jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

26 जनवरी 26 वा दिन वर्ष 2026 शान से जगह जगह लहराया तिरंगा !

हरदा।आज इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस 26/ 26 / 26 ,26वा तारीख , 26वा दिन 26वा साल आया है इस पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कनारदा के सरपंच श्री विवेक जी पटेल द्वारा दिनांक 26 / 1 / 26 को प्रातः ग्राम पंचायत भवन एवं शासकीय माध्यमिक शाला भवन कनारदा में उनके करकमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं बच्चों को मिठाई एवं पुरस्कार वितरण किया गया

इसी प्रकार प्रधान पाठक श्री बलराम जोशी एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा साला परिवार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

 

- Install Android App -

इसी प्रकार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति कनारदा द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय ग्राम उत्सव (ग्राम विकास पखवाड़ा) बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता करवाई थी उन बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया था उन बच्चों को सरपंच विवेक पटेल की उपस्थिति में उनके कर कमलो द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर सरपंच विवेक जी पटेल, प्रधान पाठक बलराम जी जोशी, शिक्षिका भारती जी खंडेलवाल समस्त शिक्षा एवं शाला परिवार एवं ग्राम पंचायत सचिव भूपेंद्र सोनी जी, सहसचिव नीरज जी उपाध्याय कपिल जोशी ,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सुंदरलाल हुरमाले, मुकेश सरवरे, आकाश सरवरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता सरवरे कनारदा सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष हरनाथ सिंह मोरे एवं समस्त ग्रामीण जन एवं बच्चे उपस्थित थे ।