jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

हरदा : कागजों पर रैंकिंग न बढ़ाकर वास्तव में आमजन को सेवाएं दें राजस्व अधिकारी – कलेक्टर

सीमांकन के मामलों में समय पर सेवाएं नहीं देने वाले तहसीलदारों पर अधिरोपित होगी शास्ति

नगरीय निकायों की दुकानों का किराया नहीं देने वालों का होगा आवंटन निरस्त

जिले में प्लास्टिक फ्री मार्केट विकसित होंगे

बावड़ियों का संरक्षण व जीर्णोद्धार किया जाएगा

नगरीय क्षेत्रों में दुकानदारों को डस्टबिन रखना जरूरी होगा

हरदा में कॉलेज गेट के पास से अतिक्रमण हटेगा

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने आमजन को राजस्व से संबंधित सेवाएं समय सीमा में पूरी जिम्मेदारी के साथ उपलब्ध कराने के जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि कागजों में रैंकिंग बढ़ाने के बजाय वास्तव में आम आदमी को राजस्व की सेवाएं दी जाएं। हितग्राहियों के कार्य सुगमता से हों, उन्हें नियमों की पेचिदगियों में न उलझाया जाए।

- Install Android App -

मंगलवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर द्वारा सीमांकन से संबंधित प्रस्तुत रिपोर्ट्स में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

और कहा गया कि समय सीमा में राजस्व से संबंधित सेवाएं नहीं देने वाले तहसीलदारों पर प्रतिदिन के हिसाब से शास्ति अधिरोपित की जाए। उन्होने सीमांकन के मामलों में अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों की निगरानी में कमी पर भी आपत्ति जताई।

बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों द्वारा किराये पर दी गई दुकानों का किराया वसूल नहीं होने की स्थिति पाये जाने पर संबंधित नगर पालिका अधिकारियों को इस तरह की दुकानों का आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आवंटन निरस्त न होने की स्थिति में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी के वेतन से दुकानों के किराये की वसूली की जाए।

कलेक्टर ने शिक्षा उपकर की राशि से स्कूल भवनों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी स्कूलों में टॉयलेट की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाए। टिमरनी के वार्ड नम्बर 8 में स्थित बावड़ी का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। साथ ही कहा गया कि जिले में स्थित समस्त बावड़ियों का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक राजस्व अनुभाग में एक स्थान पर प्लास्टिक फ्री मार्केट विकसित किया जाए। सभी नगरीय क्षेत्रों की प्रत्येक दुकान में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखे जाने के भी निर्देश दिये गये। मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दुकानदार खुले में कचरा न फेंके।

कलेक्टर ने स्वामी विवेकानन्द पीएम श्री महाविद्यालय के गेट से तत्काल अतिक्रमण हटाने के भी बैठक में निर्देश दिये। इसके अलावा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिये गये। स्ट्रीट डॉग्स पर नियंत्रण के लिये भी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित नामांतरण के मामले 30 दिन के भीतर निराकृत किये जाएं। अनावश्यक प्रकरणों को लंबिन न रखा जाए। इस दौरान बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व वसूली एवं सायबर तहसील में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल व एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।