jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

31 मई के बाद अंग्रेजी शराब दुकान खोलने की तैयारी

मकड़ाई समाचार रायपुर। छत्तीसगढ़ में 31 मई के बाद अंग्रेजी शराब दुकान खोलने पर सरकार विचार कर रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। अभी सिर्फ देशी शराब की दुकानें ही खोली गई है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि एक साथ अंग्रेजी और देशी शराब के खुलने से लोगों में कोरोना का संक्रमण फिर फैल सकता है। इसलिए 31 मई के बाद अंग्रेजी शराब की दुकानों को खोलने पर विचार किया जा रहा है। वहीं शराब दुकानों में भीड़ न हो, इसके लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

देशी शराब दुकानों में पहले दिन मंदिरा प्रेमी 17 करोड़ का शराब गटक गए थे। आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक अगर कोरोना संक्रमण के नए केस ज्यादा सामने नहीं आते तो जल्द ही विदेशी शराब दुकान के साथ प्रीमियम वाइन शॉप को भी शुरू किया जा सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों की विदेशी दुकानों से काउंटर सेलिंग की व्यवस्था बंद है। विदेशी शराब सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर के बाद ही खरीदी जा रही है। इसलिए पिकअप काउंटर बने हैं।

- Install Android App -

मारपीट की नौबत भी सामने आने लगी

रायपुर के फाफाडीह स्थित देशी शराब दुकान के बाहर पीने वालों का मेला लगा हुआ है। अमलीडीह में भीड़ की धक्का-मुक्की की वजह से मारपीट की नौबत आ गई। एक युवक का सिर फट गया, उसे फौरन अस्पताल भेजा गया। आबकारी विभाग के सूत्रों की मानें तो देशी शराब दुकानों की काउंटर सेलिंग शुरू करने के पहले दिन 17 करोड़ की शराब प्रदेश में बिकी। इसमें विदेशी ब्रांड की शराब की ऑनलाइन सेलिंग भी शामिल है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।