jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

42 साल की उम्र में हाईअटैक से सोनाली फोगाट की मौत

Sonali Phogat Death : भाजपा नेता और बिग बॉस का हिस्सा रहीं टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। 21 सितंबर 1979 को हरियाणा में जन्मीं सोनिया सिंह ऊर्फ सोनाली फोगाट अभी गोवा में थीं, जहां उन्हें हाईअटैक आया। Sonali Phogat की मौत की खबर से उनके प्रशंसकों में निराशा है। सोनाली फोगाट ने एक अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वे हिसार दूरदर्शन केंद्र की पूर्व एंकर और टिक टोक स्टार भी रहीं। उन्होंने बिग बॉस 14 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली फोगाट को भाजपा से आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में टिकट मिला था। वह कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Sonali Phogat Profile

- Install Android App -

सोनाली फोगाट का जन्म फतेहाबाद जिले के बालसमंद गांव में हुआ था। परिवार में उनकी तीन बहनें और एक भाई है। उसके पिता किसान हैं। उनकी शादी हिसार के हरिता गांव के रहने वाले संजय फोगाट से हुई थी। सोनाली फोगाट की बड़ी बहन की शादी उनके पति संजय फोगाट के बड़े भाई से भी हुई है। दिसंबर 2016 में सोनाली फोगेट के पति अपने फार्महाउस में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। सोनाली फोगाट की एक 10 साल की बेटी है।

सुमित्रा महाजन के कारण राजनीति में आईं थीं सोनाली फोगाट

एक साक्षात्कार में सोनाली फोगाट ने कहा था कि वह इंदौर से सांसद और लोकसभा स्पीकर रहीं सुमित्रा महाजन ‘ताई’ के कारण राजनीति में आई थीं। वह सुमित्रा महाजन को लंबे समय से जानती थीं और अक्सर उनके घर आती रहती थीं। सुमित्रा महाजन ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने नितिन गडकरी से परिचय कराया था। नितिन गडकरी के निर्देश पर सोनाली ने झारखंड और मध्य प्रदेश के कबाली इलाकों में बीजेपी के लिए काम किया था। इस प्रकार एक राजनेता के रूप में उनकी यात्रा शुरू हुई थीं।