हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शनिवार को कुल 49 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, इनमें जिला अस्पताल हरदा की ट्रू नॉट मशीन से जांचे गए 8 सैंपल की रिपोर्ट भी शामिल है। 49 में से 47 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को 16 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक कुल 675 में से 657 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। 18 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। जिले में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है। 22 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
ब्रेकिंग
