jhankar
ब्रेकिंग
EPFO 3.0: बड़ी खुशखबरी! अब UPI के जरिए मिनटों में बैंक खाते में आएगा PF का पैसा । हरदा दुखद खबर : सर्प दर्श से तीन साल की मासूम की मौत, मां के साथ जमीन पर सो रही बेटी! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : अखाड़े के हैरतअंगेज करतब, भक्ति की लहर और भंडारे की महक—हंडिया में दिखा हनुमान जयंती का भव्... गैस सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता,अधिक राशि वसूलने की मिली शिकायत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली-NCR समेत कई राज्य प्रभावित शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित सिवनी मालवा में कांग्रेस का हल्ला बोल किसानों की बदहाली और ‘झूठी FIR’ पर सरकार को घेरा,  बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली का खेल उजागर, 12 आरोपी पकड़े, 6 फरार

इंदौर में बड़ा हादसा : रानीपुरा में बिल्डिंग ढहने से मची अफरातफरी, 2 मृतक, 12 घायल

इंदौर। इंदौर शहर में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। अब जवाहर मार्ग पर रानीपुरा के दौलतगंज में सोमवार रात करीब 9.12 बजे तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने के धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके की बिजली भी गुल हो गई। रात 12.30 बजे तक 11 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था। एक महिला को पैर काटकर निकालना पड़ा, वहीं घायलों में 3 माह की बच्ची व 7 साल का बच्चा भी है। 2-3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका में देर रात तक रेस्क्यू चला। इसमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर है।

जवाहर मार्ग पूर्णतः व्यावसायिक इलाका है। यहां पावर हाउस के सामने गली में कॉर्नर के मकान पास वाला मकान(Indore Ranipura Building Collapses) ढह गया। पड़ोसियों के मुताबिक, मकान तिरछा होकर गिरा और लोग फंस गए। मकान मो. उमर का बताया जा रहा है, जिसमें एक ही खानदान के तीन परिवार रहते है। घटना के समय घर में महिला, बच्चे व बुजुर्ग थे। मकान के निचले हिस्से में दो गोदाम है, जो रात 8 बजे बंद कर कर्मचारी चले गए थे। करीब सवा घंटे बाद घटना हो गई।

- Install Android App -

महिला को निकालने में भारी मशक्कत
पड़ोसी इलियास ने बताया कि मकान गिरने पर लोग जमा हुए और पुलिस व नगर निगम को सूचना दी। चार-पांच घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में निगम-पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। जेसीबी बुलाकर मलबा हटाना शुरू किया। रात 12 बजे तक दस घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। रात 12.30 बजे घायल आफरीन (32) को निकालने के लिए उन्हें एनेस्थिसिया देकर एक पैर काटना पड़ा। इसके बाद अस्पताल भेजा। इसमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका में रेस्क्यू चलता रहा। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ सभी आला अफसर मौके पर पहुंच गए थे।

तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी
घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस भी पहुंची हुई है। थाना प्रभारी संजू कांबले का कहना है कि तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी है। कई लोगों के फंसे होने की संभावना है, जिनका रेस्क्यू जारी है। 2 JCB मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश से बिल्डिंग में दरारें आ गई थीं। इसी के चलते यह हादसा हो गया। हादसे के समय ज्यादातर लोग बाहर होने से बड़ा नुकसान टल गया।