jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

गाम्बिया में प्रवासी नाव डूबने से 70 लोगों की दर्दनाक मौत, मच गया हाहाकार

बेंजुल। पश्चिम अफ्रीका के तट पर एक बड़ा हादसा हुआ। गाम्बिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एक प्रवासी नाव के पलट जाने से 70 लोगों की मौत हो गई। यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें मुख्य रूप से गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक सवार थे। यह घटना मॉरिटानिया के तट के पास हुई। बता दें कि यूरोपीय संघ के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 46,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी इसी रास्ते से कैनरी द्वीप पहुंचे थे जबकि 10,000 से ज्यादा प्रवासियों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई थी। गाम्बिया सरकार ने इस घटना के बाद अपने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी जोखिम भरी यात्राओं से बचें जो लगातार लोगों की जान ले रही हैं।

- Install Android App -

अधिकारियों के अनुसार नाव पर लगभग 150 लोग सवार थे जिनमें से केवल 16 लोगों को ही जीवित बचाया जा सका। यह हादसा अटलांटिक रूट पर हुआ जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासन मार्ग माना जाता है। इस रास्ते से हर साल हजारों लोग स्पेन के कैनरी द्वीपों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इस बीच बीते 4 अगस्त को यमन के अदन की खाड़ी में एक और नाव हादसा हुआ था। इस हादसे में 54 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग लापता हो गए थे। यह नाव 154 इथियोपियाई नागरिकों को लेकर बेहतर जीवन की तलाश में जा रही थी। संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी ने बताया कि हादसे में 12 लोग ही बच पाए।