jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। हंडिया।
हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कल दोपहर से घर से लापता हुई एक बुजुर्ग महिला भगवती बाई पुत्री महराज जाट,उम्र लगभग 75 साल का शव गॉव के तालाब में आज सुबह तैरता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके ग्राम खेड़ा में अपने भाई,भतीजे के पास कई सालों से रह रही थी,। आज सुबह ग्राम खेड़ा के तालाब में उसका शव मिला। । ग्रामीणों,परिजन व गौताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया और हंडिया पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदा भेजा गया।
इनका कहना है।
बुजुर्ग महिला अपने भाई भतीजो के पास रह रही थी वह मानसिक विक्षिप्त थी।पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
सी एस सरियाम थाना प्रभारी हंडिया