jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

7th Pay Commission : जल्द मिलने वाला हैं केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! सैलरी आएगी 38,400 रुपये

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को त्यौहार शुरू होने के साथ ही बढ़ी हुई सैलरी की सौगात दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारी लंबे समय से अपने अटके हुए पैसे की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो इन कर्मचारी को जल्द ही महंगाई भत्ते के साथ पिछले महीनों का एरियर भी दिया जा सकता है।

7th Pay Commission

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुनाव से पहले डीए एरियर का पैसा खाते में भेजा जा सकता है। यह भी कहां जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफे का घोसण इसी महीने यानी अक्टूबर के अंत तक किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लगभग एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने वाला है, कर्मचारियों के लिए ये किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगा। बता दें कि आखिरी बार मार्च में कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया गया था। फिलहाल, सरकार ने डीए बढ़ाने की तारीख को लेकर तो कुछ नहीं कहा है।

बेसिक सैलरी – 18,000 रुपये पर आपका क्या रहेगा कैलकुलेशन-

  • बेसिक सैलरी – 18,000 रुपये
  • नया डीए (46 फीसदी) – 8280 रुपये प्रति महीने
  • मौजूदा डीए (42 फीसदी) – 7560 रुपये प्रति महीना
  • कितना बढ़ा आपका डीए – 720 रुपये हर महीना
  • सालाना कितना होगा इजाफा – 8640 रुपये

- Install Android App -

बेसिक सैलरी – 30,000 रुपये पर क्या रहेगा कैलकुलेशन-

  • बेसिक सैलरी – 30,000 रुपये
  • मौजूदा डीए (42 फीसदी) – 12600 रुपये हर महीना
  • नया डीए (46 फीसदी) – 13,800 रुपये हर महीना
  • कितना बढ़ा आपका डीए – 1200 रुपये हर महीना
  • सालाना कितना होगा इजाफा – 14,400

बेसिक सैलरी – 80,000 रुपये पर क्या रहेगा कैलकुलेशन-

  • बेसिक सैलरी – 80,000 रुपये
  • मौजूदा डीए (42 फीसदी) -33,600 रुपये हर महीना
  • नया डीए (46 फीसदी) – 36 ,800 रुपये हर महीना
  • कितना बढ़ा आपका डीए – 3200 रुपये हर महीना
  • सालाना कितना होगा इजाफा – 38,400

क्या 4 फीसदी बढ़ेगा डीए?

7वें वेतन आयोग के तहत इस बार सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है। यदि 4 फीसदी इजाफा हो जाता है, तो कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी तक हो सकता है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के लिए कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। खबरों की मानें तो अक्टूबर महीने के अंत तक सरकार कर्मचारियों को यह तोहफा दिया जा सकता है।