jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

पाकिस्तानी खेमे में मच गई है खलबली, अहमदाबाद में इस खूंखार भारतीय बल्लेबाज़ ने मारी धांसू एंट्री

WorldCup 2023 :  अफगानिस्तान की टीम को 8 विकेट से कड़वी हार का स्वाद चखाने के बाद भारतीय टीम का अगला लक्ष्य पाकिस्तान को हराना है। इस वक़्त दुनिया का हर क्रिकेट फैन भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखने के लिए बेहद उत्सुक दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर की तारीख को भारत और पाकिस्तान की टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भिड़ती हुई नज़र आएंगी। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले प्रशंसकों के बीच गज़ब का उत्साह देखा जा रहा है।

शुभमन गिल ने मारी अहमदाबाद में एंट्री

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच शनिवार के दिन विश्व कप 2023 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोमांच अपनी सीमा को पार करने वाला है क्योंकि लाखों की तादाद में लोग इसका लुत्फ़ उठाने के लिए बेक़रार हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल पहले 2 मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं थे। डेंगू बुखार होने के कारण चेन्नई में उनका इलाज़ चल रहा था, लेकिन अब वह अहमदाबाद में दस्तक दे चुके हैं।

- Install Android App -

हालांकि, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल भले ही अहमदाबाद पहुंच गए हों, लेकिन इस बात की अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि वह पाकिस्तान की टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं। अगर शुभमन गिल जल्द से जल्द फिट हो जाते हैं तो इस महामुकाबले के लिए उन्हें शामिल किया जा सकता है।

विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला गया था, जिसका हिस्सा शुभमन गिल नहीं बन सके थे। प्लेटलेट्स काउंट कम होने की वजह से वह अफगानिस्तान के विरूद्ध भी नहीं खेल सके थे। अब ऐसे में उनके फैंस यही प्रार्थना करेंगे कि 14 अक्टूबर से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं।